नाम

 



कितना सहज सवाल था

पर जवाब के वक़्त

 मैं असहज हो गया था

क्योंकि नाम बताया था 

और वो 'जी' कहके

अपने बहरेपन का सबूत दे दिया था

फिर 'पूरा नाम' पूछ उसने

एक क्षण के लिए मुझे गुंगा बना दिया था 

दुसरे जवाब के बाद

वो शख्स बहुत खुश था

क्योंकि उसे ज्ञात हो गया था

मैं भी उनमें से ही एक था ।

                 -जमशेद







Comments

Anonymous said…
वाह! शानदार शीर्षक, शानदार रचना।

Popular Posts